फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से गंभीर घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्वारऊ गांव में कार की चपेट में आकर गंभीर घायल हुए बाइक सवार युवक ने सोमवार सुबह मुरादाबाद के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्वारऊ गांव निवासी हेमंत कुुमार उर्फ बब्लू (35) शुक्रवार दोपहर बाद गांव में ही अपने परिचितों से होली मिलकर बाइक से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान युवक ने कार को हेमंत के ऊपर चढ़ा दिया था। हादसे में हेमंत की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और वह कार के पहिये के नीचे आ जाने से गंभीर घायल हो गया। हेमंत की दायीं टांग भी कई जगह से टूट गई।
गंभीर घायल बाइक सवार को बेहतर उपचार के लिए परिजन मुरादाबाद में स्थित एक हड्डी रोग विशेषज्ञ के अस्पताल में ले गए। सोमवार सुबह लगभग नौ बजे उपचार के दौरान हेमंत ने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर कोतवाली बिलारी पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद सोमवार शाम उसका शव उसके गांव पहुंचा। उसके परिवार में उसकी माता और दो छोटे भाई देवेश और पीयूष, पत्नी साधना तथा सात वर्षीय बेटा आयुष है। वह कृषि करता था। उसके परिजनों की ओर से सड़क दुर्घटना से संबंधित कोई तहरीर सोमवार शाम तक कोतवाली बिलारी में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें