फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: नशीली रबड़ी खिलाकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, एसएसपी ने केस दर्ज करने के दिए आदेश

Fri, 29 Oct 2021 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

बिलारी में महिला से उसके पति के दोस्तों ने नशीली रबड़ी खिलाकर दुष्कर्म किया है। महिला का आरोप है कि पति के दोस्तों ने घर में खाने पीने का सामान लाया था। खाने के वाद वह बेहोश हो गई, इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 
 
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति के दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसे नशीली रबड़ी खिलाकर बेहोश किया था। एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह पति के साथ मायके में ही रहती है। पति के साथ अक्सर उसका दोस्त घर आता था। अब महिला का पति महाराष्ट्र में मजदूरी करने चला गया। पीड़ित ने बताया कि 25 अक्तूबर को रात करीब 11.30 बजे पति का दोस्त अपने एक साथी के साथ उसके घर पहुंच गया। आरोपी ने महिला को एक थैला थमा दिया। कहा कि थैले में बच्चे के लिए खाने पीने का कुछ सामान लाए हैं।

महिला का कहना है कि थैले में रबड़ी थी। रबड़ी खाने के बाद महिला बेहोश हो गई। पीड़ित का आरोप है कि सुबह होश आया तो वह चारपाई पर वह निर्वस्त्र पड़ी थी। महिला का आरोप है कि पति के आरोपी दोस्त ने अपने साथी के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। एसएसपी ने बिलारी थाना पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें