फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र दराजों का खत्म हुआ इंतजार, अब वह भी जा सकेंगे सात समंदर पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हज यात्रियों के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 65 साल की उम्र से अधिक के लोगों केे लिए हज यात्रा पर लगाई रोक को समाप्त कर दिया है। इस आदेश के साथ ही अब पूर्व की व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है। अब 70 साल से अधिक आयु के लोग भी एक सहायक के साथ हज यात्रा पर जा सकेंगे। इस फैसले से हज की तमन्ना रखने वाले उम्र दराज लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

करोना संक्रमण के चलते बीते दो साल से हज यात्रा पर रोक लगी हुई थी। इस वर्ष हज कमेटी ऑफ इंडिया ने नवंबर माह माह हज यात्रा के लिए कुछ प्रतिबंधों के साथ इजाजत देते हुए आवेदन मांगे। जिसके मुताबिक 65 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए हज यात्रा पर पाबंदी थी। खास कर बुजुर्ग ही हज यात्रा पर जाते हैं। इससे हज यात्री की तमन्ना रखने वाले बुजुर्ग काफी मायूस थे। अब हज कमेटी ऑफ इंडिया ने मंगलवार आदेश जारी कर 65 साल से अधिक उम्र के लोगों की हज यात्रा पर लगी रोक को हटा लिया है। साथ ही पूर्व की भांति अब हर उम्र के लोग हज यात्रा पर जा सकेंगे। इनमें पूर्व की भांति 70 साल से अधिक आयु के हज यात्रा पर जाने वाले लोग अपने साथ एक सहायक ले जा सकेंगे। लेकिन इस उम्र के हज यात्रियों के लिए यह बाध्यता पूर्व की भांति रहेगी कि उसने इससे पहले कभी हज न किया हो। इस आशय का उसे शपथपत्र भी देना होगा।
हज कमेटी के मास्टर ट्रेनर खुसरो फैसल राजा ने बताया कि जिले में अभी नवंबर से लेकर अभी तक कुल 300 लोग ही हज यात्रा के लिए आवेदन कर सके थे। 65 साल की बाध्यता खत्म होने पर आवेदनों की संख्या के तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया के इस निर्णय से हज के इच्छुक उम्र दराज लोगों में खुशी की लहर है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 है।
विज्ञापन

पहली किस्त के रूप में जमा करने होंगे 81 हजार रुपये
मास्टर ट्रेनर खुसरो फैसल राजा ने बताया कि आवेदनकर्ता हज यात्री के चयनित हो जाने पर उसे हज यात्रा पर जाने के लिए पहली किस्त के रूप में 81 हजार रुपये हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में जमा करने होंगे। दूसरी और तीसरी किस्त के रूप में हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से बाद निर्धारित की जाएगी।
मैं पिछले दो साल से हज यात्रा पर जाना चाहता हूं। मैंने आवेदन भी किया था, लेकिन करोना के कारण हज यात्रा कैंसिल हो जाने से मैं नहीं जा सका। इस बार भी मैंने मन बनाया तो पता चला कि 65 साल से अधिक आयु के लोगों के हज यात्रा पर पाबंदी लगा दी गई है। इससे मैं काफी निराश था। सोंचता था कि अब हज की तमन्ना पूरी नहीं हो पाएगी, लेकिन हज कमेटी ऑफ इंडिया ने उम्र की बाध्यता खत्म कर काफी अच्छा कार्य किया है। मेरी उम्र करीब 70 साल है। अब मैं जल्द ही आवेदन करूंगा। काफी खुशी है।
हादी हुसैन, सब्जीपुर उमरी
हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज आवेदकों के लिए उम्र की बाध्यता खत्म कर देने से सबसे अधिक खुशी बुजुर्ग लोगों को है। पिछले साल करोना के कारण हज यात्रा कैंसिल हो जाने के कारण मैं नहीं जा सका था। 65 साल से अधिक की उम्र के लोगों के हज पर जाने की पाबंदी से काफी मायूस था। अब खुश हूं। अब मैं भी हज यात्रा पर जा सकूंगा।
विज्ञापन

रफतयार खां, सेवानिवृत लिपिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें