फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बुध बाजार के डिवाइडर की रेलिंग 25 जगह से टूटी, पिलर भी जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुध बाजार में स्मार्ट सिटी के तहत लगाए गए कई पिलर जगह-जगह से टूट गए हैं। लाइटें खराब हो रही हैं। डिवाइडर की रेलिंग भी कई जगह से टूट गई हैं। इसकी वजह से बाजार की सुंदरता फीकी पड़ने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्मार्ट सिटी के तहत बाजार में लगाए गए सामान की गुणवत्ता खराब है। इसके कारण रेलिंग व पिलर में लगाए गए सामान टूट रहे हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत बुध बाजार रोड को विकसित किया है। दुकानों के सामने 200 से अधिक पिलर, सैकड़ों लाइटें, गमले, रेलिंग आदि लगाए गए हैं, ताकि बाजार को आधुनिक बनाया जा सके। इंपीरियल तिराहे से लेकर बुध बाजार पुलिस चौकी तक करीब 10 पिलर जगह-जगह से टूट गए है। सड़कों के बीच बनाई गई रेलिंग 25 जगह पर टूट गई हैं।
कई दुकानदारों के सामने की लाइटें भी खराब हो चुकी हैं। लेकिन इस ओर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि स्मार्ट सिटी के तहत बाजार में लगाए गए सामान की गुणवत्ता खराब है। इसकी वजह से पिलर के बाहरी परत जगह-जगह से छोड़ रहे हैं। सड़क के बीच की रेलिंग काफी कमजोर है।
विज्ञापन

रेलिंग हिल रही है। बाजार में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से सड़कों पर वाहन खड़ा होते हैं। दोपहर और शाम को जाम लगता है। लोगों को काफी परेशानी होती है।
00

दुकानदारों ने कहा

-सड़कों के बीच में लगाई गई रेलिंग खराब हो रही हैं। यह जगह-जगह से टूट रही है। इसकी मरम्मत भी नहीं की जा रही है। टूटे हुए सामान को वहीं पर रख दिया जाता है। लाइटें खराब हो गई हैं। इसकी वजह से काफी परेशानी हो रही है। -अमित अग्रवाल, दुकानदार

-स्मार्ट सिटी के तहत दुकानों के सामने लगाए गए पिलर खराब हो रहे हैं। तार खुले हुए हैं। लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। कई बार नगर-निगम में शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। -ब्रज किशोर, दुकानदार

-लाइटें खराब हो रही हैं। इसकी शिकायत की गई थी। बनाने के लिए कर्मचारी आए थे। उनका कहना है कि इसे बदलना पड़ेगा। लेकिन एक महीने बाद भी लाइटों को नहीं बदला गया है। -प्रदीप, दुकानदार

-दुकानों के पास लाइटों के लिए लगाए गए तार खुले रहते हैं। इससे दुर्घटना होेने का डर बना रहता है। स्मार्ट सिटी के तहत केवल सड़क चौड़ी है। बाकी सब सामान खराब हो रहे हैं।-विक्की, दुकानदार
-स्मार्ट सिटी के पहले बुध बाजार ठीक था। अब तो वाहनों को खड़े करने के लिए कोई पार्किंग नहीं है। ग्राहक कम हो गए हैं। लाइटें शो पीस के लिए लगाई गई हैं। कई ऐसी दुकानें हैं जिनके सामने लाइटें बिल्कुल नहीं जलती हैं। -यादराम, दुकानदार

-कूड़ा डालने के लिए कूड़ेदान की कमी है। लोगों को कूड़ा फेंकने में काफी दिक्कत होती है। कई जगह से पिलर टूट रहे हैं। ऊपर गिरने का भय बना रहता है। कई जगहों पर टूटे हुए पिलर की परत को रखा गया है।-राजेश, दुकानदार

-सड़कों के बीच की रेलिंग कई जगहों पर ज्यादा टूट गई हैं। अगर यह इसी तरह टूटती रहेंगी तो एक साल में बुधबाजार की सुंदरता खत्म हो जाएगी। जब से रेलिंग और पिलर टूटना शुरू हुए हैं। अभी तक किसी की मरम्मत नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

-हरीश भसीन, महानगर अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें