फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बढ़ता ही जा रहा बिजली का संकट... ट्रिपिंग से बेहाल रहा लाइनपार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाइनपार के हजारों लोगों के लिए बृहस्पतिवार परेशानी भरा दिन साबित हुआ। मंडी समिति बिजलीघर से जुड़े कई इलाकों में दिनभर बिजली की आंखमिचौली चलती रही। बार-बार ट्रिपिंग और सप्लाई बाधित होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। बिजली संकट के साथ पानी की किल्लत ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार तड़के करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब दो घंटे बाद सुबह पांच बजे सप्लाई बहाल हुई, लेकिन राहत ज्यादा देर नहीं टिक सकी। एक घंटे बाद फिर बिजली चली गई और करीब डेढ़ घंटे बाद आपूर्ति शुरू हो सकी। इसके बाद भी दिनभर ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहा। शाम के समय भी कई बार बिजली आने-जाने से लोग परेशान रहे। रामेश्वर कॉलोनी, ढक्का, कुंदनपुर, एकता कॉलोनी, आजाद नगर और पैपटपुरा समेत आसपास के इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या भी बनी रही। बिजली का दबाव कम होने से घरों में लगीं मोटरें ठीक से नहीं चल सकीं। नतीजा यह रहा कि कई घरों के पानी के टैंक खाली रह गए और लोगों को पानी के लिए भी जूझना पड़ा।
परेशान उपभोक्ताओं ने जब बिजलीघर पर संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने के कारण दिक्कत हुई। इसके अलावा 33 केवी लाइन में हुए ब्रेकडाउन का असर भी सप्लाई पर पड़ा। इससे दिनभर लोगों में नाराजगी रही। उनका कहना है कि गर्मी के मौसम में लगातार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से राहत दिलाने के लिए बिजली विभाग को स्थायी समाधान करना चाहिए। एसई प्रशांत कुमार ने बताया कि छोटे से इलाके की समस्या थी, फाल्ट ठीक होने के बाद बिजली सुचारू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें