मुरादाबाद। शिवसैनिकों को भी पुलिस ने डिलारी जाने से रोक लिया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। शिवसैनिक भाजपा विधायक के आवास पर पीटे गए युवकों के परिजनों से मिलना चाहते थे।
शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि रविवार को ठाकुरद्वारा तहसील के ग्राम सिडावली में व्रत पारायण कार्यक्रम आयोजित था। व्रत पारायण कार्यक्रम विधिवत तरीकों से शुरू कराने के बाद शिवसैनिकों ने डिलारी जाने की योजना बनाई थी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने शिवसैनिकों को डिलारी जाने से रोक लिया। पुलिस का कहना था कि रामू कश्यप के परिजन दिल्ली गए हैं। घर पर मौजूद नहीं हैं। इस दौरान शिवसेना जिला प्रमुख ने शिवसैनिकों को रोकने को लेकर एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। शिवसैनिक व्रत पारायण कार्यक्रम कराने के बाद लौट आए। इस दौरान जिला प्रमुख के साथ कमल सिंह राव, ठाकुर राजपाल सिंह, विक्की सैनी, सोमपाल, मनीष, नितेश आदि मौजूद थे। ब्यूरो