फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गली के साथ पाइप लाइन भी टूटी, महीनेभर नहीं मिल रहा पीने का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम के वार्ड 33 का दुर्गेश नगर भदौरा क्षेत्र में कई सड़कें टूटी हैं। एक गली में मिट्टी धंसकर सड़क उखड़ गई जिसमें वाहनों के फंसने से पाइपलाइन टूट गई। एक महीने से पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। यहां से वाहनों के साथ गुजरना तो दूर पैदल निकलना भी दुश्वार हो रहा है। लोगों के घरों व रेलवे लाइन के बीच खाली जगह कूड़ा घर बन गया है। यहां गंदगी का अंबार हैं।
विज्ञापन

वार्ड 33 का क्षेत्र संभल पुल के नीचे से शुरू होता है, जय नगर, दुर्गेश नगर और भदौरा तक जाता है। पुल के नीचे बाजार भी है, जिसमें चार महीने पहले ही सड़क बनाई गई थी लेकिन अब टूट चुकी है। यहां पर अतिक्रमण भी कर लिया गया है, जिससे रास्ता संकरा हो गया है। यहां का मुख्य नाला खुला हुआ है, जिसमें गंदगी तैरती रहती है, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग बताते हैं कि कॉलोनी की अधिकतर नालियां चोक हैं। बारिश के दौरान गलियों में जलभराव हो जाता है। मुख्य नाला पास में ही होने के बावजूद नालियों की जलनिकासी नहीं हो पाती है। एक गली तो ऐसी है, जिसकी पूरी सड़क उखड़ गई है, मिट्टी बैठने से सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया है। लोगों का कहना है कि यहां पर पेयजल की पाइपलाइन टूटी है, जिसके कारण एक महीने से करीब 80 घरों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है।
00
- संभल पुल के नीचे मुख्य मार्केट है, यहां की सड़क कुछ समय पहले ही डाली गई थी, लेकिन मिट्टी की ठीक से कुटाई न होने के कारण कई स्थानों पर बैठ गई है। - राहुल सैनी
विज्ञापन

00
- सफाई कर्मचारी तो आते हैं लेकिन न तो कभी नालियां साफ होती हैं और न ही सड़कों का कूड़ा उठाया जाता है, जिसके कारण वह कूड़ा फिर सड़कों पर ही बिखर जाता है। - प्रदीप पाल उर्फ सोनू
00
- कॉलोनी का क्षेत्र लंबा है लेकिन नालियों की सफाई नियमित तरीके से नहीं होने के कारण समस्या उत्पन्न हो जाती है, निगम को स़ड़कों के साथ नालियां भी सफाई करानी चाहिए। - सतीश सैनी
00
- नगर निगम तो हर रोज सफाई का दावा करता है लेकिन रविवार को तो सफाई कर्मचारी भी दिखाई नहीं देते, बाजार में गंदगी रहने से अच्छा नहीं लगता, ग्राहकों को परेशानी होती है। - संत लाल
00
- मुख्य मार्गों पर तो स्ट्रीट लाइटें लगी हैं लेकिन कुछ ही जलती हैं। अधिकतर स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, जिसके कारण लोगों को रात में आवागन में परेशानी होती है। -
मोहित गुप्ता
00
- कॉलोनी की गलियां संकरी हैं। इनमें यदि सड़क टूटी हो तो वाहन के साथ निकलने में दुश्वारी होती है। कई बार पार्षद से कहा लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। मदन कुमार
00
- कॉलोनी में द्रोपदी रतन कॉलेज के पास तो बहुत गंदगी रहती है, जिसके कारण शिक्षकों, विद्यार्थियों व अन्य आसपास के लोगों को भारी परेशानी होती है।
दीपक पाल

- मेरी गली तो लंबे समय से खराब है, निगम ने यहां टाइलें बिछवाई लेकिन मिट्टी की सही कुटाई नहीं की, पूरी गली उखड़ गई है, जिससे निकलना दुश्वार हो रहा है। - आकाश
00
- एक महीना हो गया है, इसी गली में कोई पाइप लाइन टूटी है, जिसके कारण यहां के करीब 70 से 80 घरों में पीने का पानी ही नहीं जा रहा है, लोगों को अन्य स्थानों से पानी लाना पड़ रहा है।
नितिन
00
- कई बार शिकायत की लेकिन फिर भी एक महीने से लोग पानी के लिए परेशान है, जिनके घरों में सबमर्सिबल हैं, तो उनका काम चलता है, बाकी लोग हैंडपंपों से भरकर लाते हैं।
रज्जू
00
- पूरे नगर में ही नगर निगम की ओर विकास कार्य कराए जा रहे हैं, नियमित सफाई भी कराई जा रही है, गलियोें का निर्माण भी कराया जा रहा है, यदि किसी क्षेत्र के लोगों को कोई परेशानी है तो वह निगम कार्यालय में शिकायत करें, समाधान कराया जाएगा। अजीत कुमार, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें