फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पिंजरे में फंसे तेंदुए का नया ठिकाना कानपुर चिड़ियाघर

Mon, 06 Apr 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। क्षेत्र के गांव महदूद कलमी में 30 मार्च को घर में घुसकर दो साल की बच्ची को घायल करने के बाद पिंजरे में घिरे तेंदुए को कानपुर चिड़ियाघर पहुंचा दिया गया है। पकड़ में आने के बाद से वन विभाग ने उसे अब तक मुरादाबाद डियर पार्क में संरक्षण दिया था।
विज्ञापन

वन विभाग के मुताबिक जांच में यह नर तेंदुआ पाया गया। उसकी उम्र 12 वर्ष आंकी गई थी। उम्र अधिक हो जाने से उसके दांत काफी घिस चुके थे। रविवार को जरूरी कागजी औपचारिकताएं पूरी करके तेंदुए को कानपुर चिड़ियाघर की टीम के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें