फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांवड़ियों की सेवा में जुटेंगे व्यापारी, पुष्पवर्षा व फल वितरण करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की शनिवार को हुई बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा को लेकर रणनीति तैयार की गई। पदाधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार और गढ़मुक्तेश्वर से लौटने वाले कांवड़ियों की सेवा का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुष्पवर्षा, फल वितरण और अन्य सेवा कार्य करेंगे। इसके लिए पदाधिकारियों को परिचय पत्र भी जारी किए जाएंगे, ताकि सेवा कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करता आया है। इस बार भी यात्रा को सुचारु व सुरक्षित बनाने में पूरा सहयोग देगा। वक्ताओं ने कहा कि सावन माह में भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में सेवा अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। मौके पर पंडित श्याम बिहारी शर्मा, राजेश शर्मा, पंकज, आकाश, अमित, सहजादा, रवि, निजाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें