फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु के नाम से ही भवसागर को पार किया जा सकता है: महाराज साक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। इस्कॉन प्रचार समिति कुमार कुंज के बैनरतले एक दिवसीय संकीर्तन में साक्षी गोपाल दास महाराज ने कहा कि प्रभु के नाम से ही भवसागर को पार किया जा सकता है। समिति पदाधिकारियों ने महाराज का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

बुधवार को रामगंगा विहार स्थित एक विवाह मंडप में आयोजित संकीर्तन का शुभारंभ साक्षी गोपाल दास महाराज ने मंगलचरण से किया। इस मौके पर अमृत वर्षा करते हुए महाराज साक्षी गोपाल ने कहा कि जिस तरह मनुष्य को भोजन की आवश्यकता होती है, उसी तरह आत्मा की शुद्धि के लिए हरि नाम की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि आत्मा की पूर्ति के लिए हरे कृष्णा हरे कृष्णा ,कृष्णा कृष्णा हरे हरे का महामंत्र जाप की 16 माला रोजाना करनी चाहिए। महाराज ने अपने भक्तिमय भजनों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। मुख्य यजमान महेश चंद्र अग्रवाल और किशन लाल रहे।
इस मौके पर अजय गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, पंकज, सुनील, वैष्णव प्रिय दास, राजकुमार ,शशि अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, सुधीर टंडन, रवि कपूर, दिनेश चंद, सिम्मी कपूर, सुमन गुप्ता, अनिता, मनु, रमेश यादव, अतुल जौहरी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें