फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नर्स के पिता ने जताई साजिशन हत्या की आशंका

Wed, 30 Apr 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। शरीफ नगर की नर्स राबिया खातून का शव सोमवार को देर रात करीब 12:00 बजे पोस्टमार्टम के बाद ससुराल में पहुंचा। भारी ग़मगीन माहौल में शव को दफन किया गया। पीपली अहीर निवासी महबूब अली की बेटी राबिया खातून का निकाह करीब तीन वर्ष पूर्व शरीफनगर निवासी डॉ जैनुल के साथ हुआ था। वह अपनी ननद के साथ हल्द्वानी के लिए अस्पताल में नौकरी करती थी।
विज्ञापन

रविवार को देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई थी। राबिया के चाचा जुल्फिकार अली एडवोकेट ने बताया की घटना के संबंध में राबिया के पिता महबूब अली ने हल्द्वानी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने अज्ञात पर अपनी बेटी की साजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है। जुल्फिकार अली का कहना है कि जहां पर राबिया रहती थी उसके आसपास गली में लगे सीसीटीवी कैमरे घटना के बाद बंद मिले। दोनों कैमरे घटना के बाद बंद मिले। उधर, मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने हल्द्वानी के राजपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। पता चला है कि नरेंद्र कुमार ने घटना के साक्ष्य नहीं जुटाए। घटना की सूचना अपने उच्च अधिकारियों को भी नहीं दी। इस लापरवाही लापरवाही पर चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। घटना का शीघ्र खुलासा करने के आदेश कोतवाली हल्द्वानी के प्रभारी को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें