फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने पिकअप में लिफ्ट देकर युवक को लूटा, चलती गाड़ी से फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर(मुरादाबाद)। पिकअप सवार पांच बदमाशों ने पेंटर को लिफ्ट देकर थाना क्षेत्र के ग्राम चक बेगमपुर, एक अस्पताल के पास मोबाइल समेत 7500 रुपये लूटकर पिकअप से फेंक दिया। पीड़ित की सूचना पर थाना पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर मोबाइल, 4500 रुपये, तमंचा, दो चाकू व घटना में प्रयुक्त पिकअप बरामद कर ली।
विज्ञापन

सफरुद्दीन पुत्र फरजंद अली निवासी सीकमपुर मिलक थाना टांडा जिला रामपुर ने बताया कि वह जम्मू कश्मीर में घरों की पुताई का काम करता है। शनिवार की तड़के ट्रेन से अपने घर को आ रहा था। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर उतर कर घर जाने के लिए रोडवेज बस स्टेंड मुरादाबाद पर खड़ा वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच एक पिकअप आई, उसके चालक ने पूछा कहां जाओगे तो उसे बताया कि टांडा जाना है तो उन्होंने वाहन में बैठा लिया। एक अस्पताल से आगे बदमाशों ने उसके हाथ बांध दिए, इसके बाद 7500 रुपये व मोबाइल लेकर कर चलती पिकअप से धक्का दे दिया। राहगीरों से उसके हाथ खुलवाए और सुबह लगभग सात बजे पुलिस ने मुकदमा लिख लिया। थानाध्यक्ष राजीव कुुमार शर्मा ने बताया कि लूट का खुलासा करने लिए उपनिरीक्षक रमेश गिरी, दलपत सिंह व सुधीर यादव सहित कांस्टेबिलों की टीम लगाई। पुलिस टीम ने लूटे मोबाइल के जरिए तीन बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ केे दौरान उन्होंने अपने नाम सलमान निवासी ग्राम जैतिया सादुल्लापुर थाना कटघर, नेतराम व सुरेश निवासी मंडी समिति एकता कालोनी थाना मझोला बताए। पुुलिस ने बदमाशों से एक तंमचा, दो चाकू, 4500 रुपये व घटना में प्रयुक्त पिकअप बरामद की है। गिरफ्तार बदमाशों ने अपने दो साथियों के नाम कुलदीप व धर्मपाल निवासीगण बुद्धा पार्क, काशीराम नगर, थाना मझोला बताए। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें