फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तालाब ओवरफ्लो होने से डूबी गांव की मुख्य सड़क, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नौसना गांव में आबादी के निकट नाला ओवरफ्लो होने पर गांव को जाने वाली मुख्य सड़क पानी में डूब गई। ग्रामीणों को पैदल निकलने में काफी समस्या हुई। बृहस्पतिवार को परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर समस्या बताई। एसडीएम ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए बीडीओ को नाला खुदवाने के आदेश दिए हैं। नौसना गांव में आबादी के दक्षिण में आबादी से लगा हुआ जो तालाब है उसमें गांव की आबादी का पानी जाता है। इस तालाब के कुछ हिस्से को ग्रामीणों ने घरेलू कूड़ा डालकर पाट दिया है तथा तालाब के कुछ रकबे पर अवैध कब्जा कर लिया है। दो दिन पहले बारिश होने पर जब आस पास की आबादी का पानी इस तालाब में गया तब तालाब ओवरफ्लो हो गया और तालाब से निकलकर पानी नौसना गांव को जाने वाली मुख्य सड़क पर इतना भर गया कि सड़क लगभग 50 मीटर लंबाई तक डूब गई।
विज्ञापन

मुख्य सड़क पर पानी भर जाने से ग्रामीण महिलाएं और बच्चों को भी गांव से निकलकर बाहर जाने में काफी दिक्कत हुई। बृहस्पतिवार सुबह जलभराव के पास जमा ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न होने पर प्रदर्शन किया। दोपहर को नौसना गांव के प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद फारुक और राशन कोटेदार शिशुपाल सिंह एसडीएम विनय कुमार सिंह से मिले और समस्या बताई। एसडीएम ने बीडीओ बिलारी से बात की और नाले की खोदाई शुरू कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें