फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अधर में लटका रोड चौड़ीकरण का कार्य, लोगों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। वन विभाग की लापरवाही के कारण कांठ में मुरादाबाद-हरिद्वार रोड के चौड़ीकरण का काम काफी समय से अधर लटका है।
विज्ञापन

छजलैट से लेकर कांठ में रेलवे क्रॉसिंग 432-बी तक कार्य रुका हुआ है तो वहीं कांठ नगर में पेट्रोल पंप तिराहा से लाल मस्जिद तक रोड की एक साइड अधूरी पड़ी हुई है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता का कहना है कि इस रोड का निर्माण करने के लिए वन विभाग से अनापत्ति मांगी गई है।
लोक निर्माण विभाग ने करीब एक साल पहले छजलैट से लेकर कांठ होते हुए मुरादाबाद-बिजनौर जनपदों की सीमा (सहसपुर बॉर्डर) तक 13 किलोमीटर मुरादाबाद-हरिद्वार रोड के चौड़ीकरण का काम शुरू कराया था। यह मार्ग दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा किया जाना था। शुरुआत से ही चौड़ीकरण कार्य की रफ्तार काफी धीमी गति से चल रहा था।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने सहसपुर बॉर्डर से लेकर रेलवे क्रॉसिंग 432-बी तक तो रोड को चौड़ा कर दिया था, लेकिन रेलवे क्रॉसिंग की दूसरी तरफ से लेकर छजलैट तक चौड़ीकरण कार्य नहीं हो पाया है। यहां सड़क के दोनों ओर वन विभाग की संरक्षित पटरी होने के कारण यहां चौड़ीकरण की अनुमति अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर कांठ नगर में भी पेट्रोल पंप तिराहा से लाल मस्जिद तक रोड की एक साइड अधूरी पड़ी हुई है। जिससे नगर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में अधिशासी अभियंता कुलदीप संत का कहना है कि वन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें