फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुख्य साजिश कर्ता फहीम ने पुलिस पूछताछ में कबूला, मैंने बेटे से बदला लेने को कहा था

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राजा और उसकी पत्नी फराह की हत्या की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी फहीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि उसने ही अपने बेटे फरजंद को हत्या के लिए उकसाया था। उसने फरजंद से कहा था कि अगर वह मेरी बेइज्जती का बदला नहीं ले पाए तो मुझे अपना मुंह मत दिखाना। इसके बाद ही फरजंद ने अपने चचेरे भाई और दोस्तों के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। फहीम ने पुलिस को बताया कि राजा ने रविवार को मुझे पीटा था। मेरा सिर भी फट गया था।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी राजा और उसकी पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने चक्कर की मिलक निवासी फहीम, आरिफ, नवाब, फहीम के बेटे फरजंद, उसके साथी अनस और फहीम के भतीजे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई राजा के भाई शुएब की तहरीर पर की है।
एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता फहीम को सोमवार की रात ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बैंक्वेट हाल का संचालन करता है। इसके अलावा वह आरिफ और नवाब के साथ मिलक में जमीन की खरीद फरोख्त का काम भी करता है। तीनों ने एक साल पहले राजा को दो लाख 24 हजार रुपये में एक प्लॉट बेचा था। जिस पर राजा ने एक कमरा बना लिया था और उसमें में ही परिवार के साथ रह रहा था। राजा पर 24 हजार रुपये बकाया थे। 19 अप्रैल को वह राजा से अपने रुपये मांगने गया था। तब राजा भड़क गया और उसके साथ मारपीट की थी। राजा ने ईंट मार दी थी। जिससे उसके सिर और हाथ लहूलुहान हो गया था। वह अपना इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल में भर्ती हुआ था। इसी दौरान वहां बेटा फरजंद उसे देखने अस्पताल आया। इसी दौरान वहां नवाब, और आरिफ भी मौजूद थे। फहीम ने अपने बेटे को उकसाया था कि तेरे जैसे जवान बेटे का होने का क्या फायदा। तेरे पिता को राजा ने लहूलुहान कर दिया अगर मेरी बेइज्जती का बदला नहीं ले पाए तो मुझे अपना मुंह मत दिखाना। तब फरजंद फहीम से बोला था कि पापा आपके अपमान का बदला लिया जाएगा। राजा को सबक सिखाने के बाद ही आपके सामने आऊंगा। सोमवार की रात राजा और उसकी पत्नी की हत्या करने के बाद फरजंद अपने घर पहुंचा और उसने अपने पिता से कहा कि आपके अपमान का बदला ले लिया है। कुछ देरी में पुलिस आ जाएगी। इससे पहले ही मैं निकल रहा हूं। इसके बाद फरजंद भाग गया था। मंगलवार की शाम पुलिस ने फहीम को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें