मूंढापांडे। थाना क्षेत्र से दूसरे समुदाय के युवक के साथ युवती चली गई। पुलिस ने उसे बरामद किया तो वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। परिवार के लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह राजी नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती दूसरे समुदाय के साथ चली गई थी। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर बाबू सैनी के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने शुक्रवार को युवती को कोसी पुल के पास से बरामद कर लिया। वह साड़ी पहनी थी और मांग में सिंदूर भी लगा रखा था। इसकी भनक लगते ही युवती के परिजन थाने पहुंच गए और उन्होंने युवती को मनाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने परिजनों के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। एसएचओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। संवाद