मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पति समेत चार लोगों पर दर्ज उत्पीड़न में केस दर्ज कराया है।
मझोला के क्षेत्र के न्यू शास्त्री नगर मानसरोवर कॉलोनी निवासी रूबी पाल ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी शादी 2012 में अमरोहा के अदलपुर ताज निवासी विकास कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद ही उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। बेटियों के पैदा होने पर उसे ताने दिए गए और 11 लाख रुपये की मांग की गई। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और निकाल दिया। मझोला थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति विकास कुमार, सास राजेश कुमारी, ननद शीतल और ननदोई अमित कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।