फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आज दोपहर दो बजे खत्म हो जाएगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर शनिवार रात नौ बजे से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लागू डायवर्जन सोमवार दोपहर दो बजे खुल जाएगा। वहीं रविवार को हाईवे पर दिल्ली से लखनऊ वाली लेन में कांवड़ियों की आवाजाही होती रही। जबकि लखनऊ से दिल्ली की लेन में कार समेत छोटे वाहन गुजरते रहे। इस दाैरान पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिये कांवड़ यात्रा की निगरानी करती रही।सावन माह में पहला सोमवार 14 जुलाई को है। इसके लिए शिवभक्त हरिद्वार, गोमुख, गंगोत्री से गंगा जल लाकर अपने पास के मंदिरों में भगवान भोले का जलाभिषेक करेंगे। बरेली, संभल, चंदौसी, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर के कांवड़िये ब्रजघाट से भी गंगा जल लेकर आते हैं। इस कारण शनिवार और रविवार को हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ जाती है। शनिवार रात कांवड़ियों की संख्या को बढ़ता देखकर अमरोहा पुलिस ने ट्रक कंटेनर, डीसीएम व निजी बसों को रूट प्लान के तहत डायवर्ट कर दिया। अमरोहा में रूट डायवर्जन होते ही मुरादाबाद और रामपुर में पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। हाईवे पर दिल्ली से लखनऊ जाने वाली लेन केवल कांवड़ियों और उनके वाहनों के लिए तय कर दी गई है जबकि लखनऊ से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन में कार, ऑटो, पिकअप समेत छोटे वाहन चलाए जा रहे हैंं। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि 11 जुलाई से रूट डायवर्जन किया जाना था लेकिन सावन के पहले दिन कांवड़ियों की भीड़ कम थी। शनिवार को कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने और अमरोहा में रूट डायवर्जन लागू होने के बाद यहां भी रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया था। रविवार को दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को बदले मार्ग से गुजारा गया। सोमवार दोपहर दो बजे के बाद डायवर्जन खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


00

इस मार्ग से गुजारे गए भारी वाहन

मुरादाबाद। रूट डायवर्जन लागू होने के बाद शनिवार रात मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज और निजी बसों समेत भारी वाहन मुरादाबाद से बिलारी, संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिकंदराबाद होते हुए मेरठ और दिल्ली भेजे गए।



00

900 कैमरे रख रहे निगरानी

नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि ट्रिपल आईसीसी से जुड़े 900 कैमरे से शहर के प्रत्येक मार्ग और चौराहों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की टीमें भी तैनात हैं। कांवड़ियों के ठहरने के लिए नगर निगम ने कांठ रोड पर व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें