फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ठाकुरद्वारा-सुरजननगर मार्ग की नहीं हुई मरम्मत, गड्ढे ही गड्ढे

Tue, 13 Oct 2026 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। सुरजननगर मार्ग की सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। इसके चलते इस रोड से आवाजाही करने वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रभावित लोगों का कहना है कि विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों की ओर से मांग उठाने पर भी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यह मार्ग करीब 17 किमी लंबा है। गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। साथ ही 15 मिनट का सफर करीब एक घंटे में पूरा हो पा रहा है। ठाकुरद्वारा नगर, रामनगर खागूबाला, शरीफ नगर सहित कई स्थानों पर सड़क ज्यादा जर्जर है। कुछ जगह दो से तीन फीट तक गहरे गड्ढे हैं। इससे करीब 100 गांव की लगभग एक लाख से ज्यादा आबादी परेशानी का सामना कर रही है।
गांव रामनगर खागूबाला निवासी राहुल एडवोकेट का कहना है कि उनके गांव में सड़क की हालत बहुत खराब है। रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी तरह शरीफनगर निवासी कमल सिंह ठाकुर एडवोकेट ने कहा कि वह कई बार समाधान दिवस, मुख्यमंत्री पोर्टल, एसडीएम, डीएम से सड़क मरम्मत की मांग कर चुके हैं। इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के सपा विधायक नवाब जान खां ने बताया कि उन्होंने अगस्त में कमिश्नर के माध्यम से इस सड़क के निर्माण की मांग शासन से की थी। लखनऊ में पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव से मिलकर भी यह समस्या बताई थी। उन्हें सड़क की स्थिति का वीडियो भी दिखाया था। विधायक का कहना है कि बरसात के बाद सड़क मरम्मत की उम्मीद है। इसके चौड़ीकरण के लिए वन विभाग की एनओसी मिलनी बाकी है।

भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि वह सड़क मरम्मत के लिए डीएम से मिल चुके हैं। बारिश बाद मरम्मत का आश्वासन मिला है।
पीब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कुलदीप संत का कहना है कि अब ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कें पीडब्ल्यूडी के वर्ल्ड बैंक सेक्शन के पास हैं। वर्ल्ड बैंक सेक्शन के जेई अरुण चौहान ने बताया कि सड़क मरम्मत का 25 करोड़ का एस्टीमेट लखनऊ भेजा जा चुका है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें