फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: क्रय केंद्र खुले, नहीं खुला धान खरीद का खाता

Tue, 13 Oct 2026 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक बिलारी में विभिन्न संस्थाओं के सरकारी आठ धान खरीद केंद्र खोले जाने को मंजूरी मिल गई है। यह स्वीकृत केंद्र स्थापित तो हो गए लेकिन पहले दिन से किसी भी केंद्र पर धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बिलारी तहसील क्षेत्र में अब तक 141 धान उत्पादक किसानों ने क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए अपना पंजीकरण करा दिया है।
बिलारी के विपणन निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार गन्ना समिति बिलारी परिसर में दो, पंचायत भवन भिड़वारी में एक धान खरीद केंद्र को मंजूरी मिली है। इसके अलावा बी-पैक्स सहकारी समिति अबूपुरा खुर्द, थांवला, स्योंडारा, पीपली चक और स्योंडारा सहकारी संघ कार्यालय में एक-एक धान खरीद केंद्र खोले जाने को मंजूरी मिली है।
विपणन निरीक्षक के अनुसार गन्ना समिति बिलारी परिसर में दोनों धान खरीद केंद्र स्थापित कर दिए गए। जिस हैंडलिंग ठेकेदार की नियुक्ति इन क्रय केंद्रों पर की गई है उस ठेकेदार द्वारा अभी तक योगदान न देने से क्रय केंद्र पर सोमवार से धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई। विपणन निरीक्षक ने बताया कि क्रय केंद्र पर धान की नमी जांचने की मशीन, तौल कांटा, बोरे आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें