फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 फरवरी को तापमान देगा साथ, मतदाता करें वोटों की बरसात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। सुबह-शाम की गलन के बाद दिन में धूप से राहत मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 14 फरवरी को दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी और मौसम खुशगवार रहेगा।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने की वजह से सोमवार को बादलों की लुकाछिपी नहीं रहेगी। इस कारण सुबह में हल्का कोहरा छा सकता है, लेकिन दिन में चटख धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि सुबह-शाम गलन बरकरार रहेगी, क्योंकि पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। वहां से आने वाली बर्फीली हवा मैदानी क्षेत्रों में गलन और ठिठुरन को बढ़ा रही है।
शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ था। सूरज की चमक के कारण ठंड का अहसास कम हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें