फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: बुआ के घर आए किशोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत, फुफेरे भाई-बहन झुलसे

Sun, 01 Sep 2024 11:28 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)

सार

धुलाई करने के दौरान अचानक किशोर की कमर हाईटेंशन लाइन के तार से छू गई और वह चिपक गया। यह देख छत पर मौजूद कमल सिंह के 12 वर्षीय बेटे रोहित और 14 वर्षीय बेटी रोशनी ने जब सतीश को पकड़कर तार से छुड़ाना चाहा तो वह भी झुलस गए। 
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में थाना क्षेत्र के ग्वारखेड़ा गांव में रविवार सुबह दस बजे एक ग्रामीण के मकान की छत से सटकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन से चिपक कर सतीश (16) की मौत हो गई। किशोर को लाइन से दूर करने के प्रयास में फुफेरे भाई-बहन भी करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गए। भाई-बहन को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने अधिकारियों को बुलाने की मांग को लेकर शाहबाद रोड पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद अधिकारियों के समझाने पर जाम खोला।

विज्ञापन


ग्वारखेड़ा गांव निवासी कमल सिंह सप्ताहभर पहले धार्मिक यात्रा में राजस्थान गया था। उसने घरेलू काम में मदद के उद्देश्य से रामपुर जिले में थाना शाहबाद के मीरापुर गांव निवासी अपने साले गोविंद के बेटे सतीश को घर बुला लिया था। रविवार सुबह दस बजे सतीश छत पर धुलाई कर रहा था। छत के छज्जे से सटकर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। हालांकि विद्युत लाइन के तार के ऊपर प्लास्टिक का पाइप लगा हुआ है। लेकिन पाइप कई स्थानों पर टूट चुका है।

धुलाई करने के दौरान अचानक सतीश की कमर हाईटेंशन लाइन के तार से छू गई और वह चिपक गया। यह देख छत पर मौजूद कमल सिंह के 12 वर्षीय बेटे रोहित और 14 वर्षीय बेटी रोशनी ने जब सतीश को पकड़कर तार से छुड़ाना चाहा तो उन्हें भी करंट का जोरदार झटका लगा। दोनों भाई बहन करंट से झुलसकर बेहोश होकर छत पर ही गिर गए। दो अन्य भाई-बहन विजय और संध्या के शोर मचाने पर कमल सिंह और अन्य परिजन छत पहुंचे। वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। ग्रामीणों ने विभाग को सूचना दी। परिजन झुलसे दोनों भाई-बहन को उपचार के लिए पहले सीएचसी बिलारी और उसके बाद जिला अस्पताल मुरादाबाद ले गए। रविवार दोपहर बाद दोनों भाई की हालत में सुधार न होने पर उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें