फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की बरामदगी के दौड़ भाग कर रही छजलैट पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
13 दिन से लापता किशोरी की बरामदगी के लिए छजलैट पुलिस दौड़ भाग कर रही है। इस मामले में एसओ के खिलाफ हंगामा और प्रदर्शन होने के बाद पुलिस ने आरोपी पक्ष के कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 23 मार्च को अचानक लापता हो गई थी। किशोरी के परिजनों ने युवक पर आरोप लगाकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को एसएसपी मुरादाबाद के यहां भी हंगामा किया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी पक्ष के कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। शाम तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई थी।
युवती को ठाकुरद्वारा से बरामद किया
पिछले कई दिन पहले अपने प्रेमी के साथ गई युवती को कांठ पुलिस ने बुधवार को ठाकुरद्वारा क्षेत्र से बरामद कर लिया है। युवती ने अपनी मर्जी से प्रेमी से शादी करने की बात कही है। पुलिस युवती के न्यायालय में बयान कराने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

कांठ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती कई दिन पहले गांव निवासी ही अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस ने इस मामले में युवती को बहलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने युवती को ठाकुरद्वारा क्षेत्र से बरामद कर लिया। कांठ पुलिस के अनुसार अब युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें