फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किशोर की संदिग्ध हालत में मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र के कुंदनपुर में एक किशोर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। किशोर की मां ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे की हत्या की गई और साक्ष्य मिटाने के मकसद से अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

मझोला के कुंदनपुर की रहने वाले महिला आशा देवी ने डीआईजी मुनिराज को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके परिवार के कुछ लोग उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। 12 दिसंबर की सुबह वह अपने छोटे बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए गई थी जबकि 13 वर्षीय बड़ा बेटा अभय घर में मौजूद था। कुछ लोग उसके घर में घुसे और गला दबाकर हत्या कर दी। अलमारी में रखी 50 हजार की नकदी, आधार कार्ड लेकर भाग गए। पीड़िता घर पहुंची तो उसका बेटा बेहोशी की हालत में पड़ा था। वह अभय को लेकर अस्पताल पहुंची लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का दावा है बेटे की मौत की खबर सुनकर वह बेहोश हो गई थी। होश में आई तो उसके बेटे का अंतिम संस्कार हो चुका था। डीआईजी ने इस मामले में मझोला थाने की पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें