फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: धार्मिक किताब बांटने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने शहर में धार्मिक किताब बांटने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इन किताबों को लेकर शहर के अलग अलग मोहल्लों में लोगों ने हंगामा किया और किताब में देवी देवताओं पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किताब बांटने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के हिमगिरी काॅलोनी में 14 दिसंबर को कुछ लोग एक धार्मिक किताब बांट रहे थे। एक व्यक्ति ने धार्मिक किताब ले ली और उन्होंने किताब को पढ़ा तो उसमें हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ टिप्पणी की गई थी। इसके बाद लोगों ने हंगामा किया तो किताब बांटने वाले लोग भाग गए थे। 18 दिसंबर को पुलिस ने किताब बांटने वाले को हरथला चौकी बुलाया लिया था। इसकी जानकारी मिलने पर बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंच गए थे लेकिन कोई समाधान नहीं निकला सका था। अगले दिन दोनों पक्षों को थाने भी बुलाया गया लेकिन कोई समाधान नहीं मिल पाया। रविवार को मझोला क्षेत्र में किताब बांटने पहुंचे लोगों के साथ मारपीट की गई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस कांठ रोड निवासी ओमपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। किताबें बांटने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें