फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम चुराने के शक में किशोर को बेरहमी से पिटाई, जमकर हुआ हंगामा 

Thu, 20 Jun 2019 02:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर की मंडी समिति में बुधवार सुबह को आम चोरी के शक में किशोर की पिटाई कर दी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल किशोर को सीएचसी में भर्ती कराया। किशोर मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के नागौर जनपद के थाना अलवर के गांव माली खेड़ा निवासी चौदह वर्षीय किशोर अपनी दादी के साथ हसनपुर क्षेत्र में भीख मांगकर गुजर बसर करता है। वह दो दिन पूर्व ही हसनपुर में आए हैं और संभल अड्डे की तरफ तंबू लगाकर रह रहे हैं। 

बुधवार सुबह को अर्जुन नगर की मंडी समिति में पहुंच गया। यहां उसे लोगों ने आम चोरी करने के शक में बुरी तरह से पीटा। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मारपीट में किशोर घायल हो गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही यूपी 100 पुलिस पहुंच गई। लोगों ने किशोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालांकि मामले में देर शाम तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें