फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड पर वसूली और बिजली की समस्या छाई रही किसान दिवस में

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या व किसान क्रेडिट कार्ड में किसानों के शोषण का मुद्दा छाया रहा। डीएम राकेश कुमार सिंह ने एलडीएम व बिजली अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ किसानों की समस्या निस्तारण के आदेश दिए।
विज्ञापन

किसान दिवस मे किसानों ने डीएम से शिकायत कर बैंकर्स पर परेशान करने का आरोप लगाया। किसानों ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने में परेशान करते है। क्रेडिट कार्ड के रिनुअल में 1200 रुपए काटे जाते है। प्रथमा व जिला सहकारी बैंक में किसानों पर अन्य चार्ज लगाए जाते है। डीएम राकेश कुमार सिंह ने लीड बैंक अधिकारियों को किसानों की समस्या निस्तारण के निर्देश दिए है। कहा कि किसानों का किसी भी स्तर पर उत्पीड़न न होने दिया। जिला गन्ना अधिकारियों को जल्द से जल्द गन्ने का बकाया भुगतान कराने को का। डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में मिस मैच होने के कारण 7800 किसानों का पैसा वापस हो गया था। उसे ठीक कर दिया गया है। योजना के अंतर्गत सभी किसानों लाभांवित किया जाएगा। किसानों ने वर्तमान बिजली समस्या को डीएम के समक्ष रखा। डीएम ने निर्देश दिए कि अधिशासी अभियंता विद्युत आपूर्ति में सुधार लाए। झूलते व ढीले तारों को दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। डीएम ने दस विभागों को चिन्हित किया तथा किसान दिवस में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि विद्युत समस्या होने अथवा जेई द्वारा शिकायत न सुनने पर टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर अवगत करा सकते है। किसान दिवस में उप कृषि निदेशक, लीड बैंक अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, सीवीओ, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें