फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने महिला को दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र की महिला ने अपने पति के खिलाफ तीन तलाक देने और ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित केे अनुसार चार साल पहले उसकी शादी अमरोहा जनपद के डिडौली थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति, ससुर, सास, देवर और ननद उसे दहेज के लिए ताने देने लगे थे। पति ने शादी के बाद महंगी बाइक की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर पति ने विवाहिता से मारपीट की। देवर ने भी कई बार उससे छेड़खानी की। पति और ससुराल वालों से देवर की शिकायत की तो उसे ही बुरा-भला कहा गया। 28 मई 2020 को ससुरालियों ने महिला से मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। तभी से पीड़िता मायके में रह रही है। 14 मई को पति और ससुराल वाले मायके आए। आरोप है कि बातचीत के दौरान पति ने उसे को तीन तलाक दे दीं। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पति, उसके भाई, मां-बाप और दो बहनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें