फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गढ़मुक्तेश्वर में मारपीट का शिकार टाटा मैजिक चालक जिंदगी की जंग हारा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव लालूवाला निवासी 24 वर्षीय टाटा मैजिक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक का इलाज पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में मेरठ में कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे लोक नायक अस्पताल नई दिल्ली रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया है।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र के लालूवाला मो.इंतजार ने गढ़मुक्तेश्वर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने 31 जुलाई की उनका बेटा अजीम टाटा मैजिक से मुरादाबाद से दिल्ली जा रहा था। आरोप है कि गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में शिव मंदिर के पास एक ऑटो में सवार लोगों ने उसकी गाड़ी रुकवाकर उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। ऑटो चालक फरमान, मनीष, अंकित, लोकेश, शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ऑटो और टाटा मैजिक में टक्कर हो गई थी। इसके बाद ऑटो चालक और उसमें सवार युवकों ने अजीम के साथ मारपीट की थी। बुधवार को अजीम की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर ले आए और सुपुर्दे खाक कर दिए। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह का कहना है हापुड़ में घटना हुई थी वहीं की पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें