फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पूरे परिवार पर बुरा साया बताकर तांत्रिकों ने हड़पे महिला के सोने के कुंडल

Sun, 15 Mar 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर की एक महिला से शनिवार को उसके परिवार पर बुरी आत्मा का साया बता कर उसके सोने के कुंडल हड़प लिए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला वार्ड एक जाटवान निवासी देशराज सिंह की पत्नी परमेश्वरी शनिवार को सुबह करीब 10:00 बजे अंबेडकर पार्क के निकट स्थित एक डॉक्टर के दवाई लेने गई थी तभी रास्ते में बाइक पर सवार दो व्यक्ति उसे मिले उन्होंने उसे रोक लिया कहा कि तेरे परिवार पर कोई बुरा साया है। एक ने दूसरे की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह बहुत पहुंचे हुए तांत्रिक है।
तेरे परिवार का साया ठीक कर देंगे और धन भी दुगुना हो जाएगा। इस पर महिलाओं के झांसी में आ गई उन्होंने कहा कि अपने कुंडल हो उतार ले इन पर मंत्र पढ़ा जाएगा फिर एक व्यक्ति बोतल में पानी लेकर आया।
विज्ञापन

उन्होंने महिला के ऊपर पानी की छींटे दीं। महिला से उसके कुंडल एक कागज की पुड़िया में रखवाए। पुड़िया लेकर अपने पास में रखी महिला की आंखें बंद कराई। फिर उसे एक पुड़िया देकर कहा कि इस घर जाकर खोलना इसमें काफी सोने के जेवर और हीरे जवाहरात मिलेंगे। इस पर महिला लेकर अपने घर आई दोनों तांत्रिक भी वहां से बाइक पर बैठकर चले गए।
विज्ञापन

महिला ने जब घर पर जाकर पुड़िया खोली तो उसमें जेवर की बजाय पथरी मिली। तब महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें