फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबिल टेनिस के फाइनल में पहुंचीं 41 वीं और 23 वीं पीएसी की टीमें

Wed, 22 Nov 2017 01:13 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पीएसी का ‌स‌िपाही - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चौबीसवीं पीएसी में मंगलवार को 21वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन की बैडमिंटन एवं टेबिल टेनिस प्रतियोगिता शानदार आगाज हुआ। बैडमिंटन प्रतियोगिता में उद्घाटन मुकाबला 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद और 45वीं वाहिनी अलीगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें जबरदस्त खेल दिखाकर मुरादाबाद की टीम विजयी रही।
विज्ञापन


जबकि टेबिल टेनिस में चौबीसवीं वाहिनी पीएसी को हराकर 06 वीं पीएसी मेरठ ने प्रतियोगिता के अगले दौरान में अपनी जगह बनाई। मंगलवार को कराए गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पसीना बहाकर क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में जगह बनाई है।

प्रतियोगिता में पश्चिमी जोन पीएसी की मेरठ, आगरा, अलीगढ़, एटा, इटावा, नोएडा, मुरादाबाद समेत चौदह टीमों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ चौबीसवीं वाहिनी के सेना नायक सभाराज ने किया। इसके बाद टीमों के बीच मुकाबले कराए गए।
विज्ञापन

 
बैडमिंटन डबल्स चैंपियनशिप
- 08 वीं वाहिनी और 49 वीं वाहिनी के बीच मुकाबला कराया गया। जिसमें 49 वाहिनी विजयी रही।
- 23वीं वाहिनी और 38वीं वाहिनी के बीच मुकाबला कराया गया। जिसमें 23 वीं वाहिनी विजयी रही।

- 43 वीं वाहिनी और 09 वीं वाहिनी के बीच मुकाबला कराया गया। जिसमें 6वीं वाहिनी विजयी रही।
- 28 वीं वाहिनी और 41 वाहिनी के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें 41 वाहिनी वियजी रही

बैडमिंटन व्यक्ति में 23 वीं वाहिनी, 24 वीं वाहिनी, 44 वीं वाहिनी, 09 वाहिनी, 06 वीं वाहिनी और 28 वीं वाहिनी के खिलाड़ियों ने मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। जबकि बैडमिंटन बैटर्न्स डबल्स टीम चैपिंयनशिप में 28 वीं वाहिनी और 23 वीं वाहिनी जीती हैं। बैडमिंटन बैटर्न्स व्यक्ति में 23वीं वाहिनी और 41वीं वाहिनी पीएसी की टीम जीती।

टेबिल टेनिस डबल्स टीम चैंपियनशिप में 45 वीं वाहिनी, 28 वीं वाहिनी, 38 वीं वाहिनी, 41 वीं वाहिनी, 08 वीं वाहिनी की टीमें जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं।
टेबिल टेनिस डबल्स में पहला सेमीफाइनल 23वीं वाहिनी और 8वीं वाहिनी के बीच खेला गया। जिसमें 23 वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने मैच जीत कर फाइनल में जगह बना ली है।

टीम में हेड कांस्टेबल महेश पांडेय, अनिल पांडेय, अनिल कुमार और तारिक अयूब में रहे। जबकि टेबिल टेनिस में 23वीं, 06वीं वाहिनी, 8वीं वाहिनी, 24 वीं वाहिनी, 45 वीं वाहिनी विजयी रहीं और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 41 वाहिनी ने सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में पेश किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में गगन, अखिलेश, रूपेश राठी, गुलशन, अभिजीत भंडारी, विक्रम कुमार वर्मा, अरुण कुमार, हरसीता, विजय गुरंग, बच्चू लाल ने शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें