फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आद्विक और नव्या को मिला श्रेष्ठ तैराक का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। समर वैली स्कूल में हुई सीबीएसई पश्चिमी जोन की अंतर विद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में समर वैली, आरएसडी, सीएलजी, पीएमएस, डीपीएस, डीपीजीएस, आर्यंस इंटरनेशनल, गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल आदि के बच्चों ने प्रतिभाग किया। 18 गोल्ड, 12 सिल्वर और छह कांस्य पदक के साथ कुल 36 मेडल जीतकर सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। 35 मेडल के साथ गोल्डन गेट दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

25, 50, 100 मीटर रिले, बटरफ्लाई, ब्रेस्ट स्ट्रोक समेत अलग - अलग आयु वर्ग में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। अंडर 12 आयु वर्ग में बालक वर्ग में सीएलजी से आद्विक गुप्ता विभिन्न वर्ग में चार गोल्ड और एक कांस्य के साथ श्रेष्ठ तैराक रहे। बालिका वर्ग में गोल्डन गेट की नव्या श्रेष्ठ तैराक रहीं। अंडर 15 आयु वर्ग में बालक वर्ग में गोल्डन गेट से रोहित शर्मा और सीएलजी से गौरांशी को श्रेष्ठ तैराक का खिताब मिला। सब जूनियर वर्ग में 50 मीटर रिले में सीएल गुप्ता के अस्तित्व शर्मा को गोल्ड मेडल मिला। सीएलजी स्कूल की ओर से ओवरऑल चैंपियन की ट्राफी स्वीमिंग कोच भरत और अर्चना को प्रदान की गई। श्रेष्ठ तैराकों को नकद राशि और ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। निदेशक करन मनचंदा, अक्षया वासु, प्रधानाचार्य शैफाली स्ट्रीमिंग जोशी, कोच थापस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें