फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक बदले नियम, आजमीनों को बढ़ी मुश्किलें

Thu, 25 Aug 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
धर्म - फोटो : demo
विज्ञापन
 सऊदी अरब की हुकूमत के अचानक बदल रहे नियमों से हजयात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हज के सफर पर गए आजमीन पहले सिम की समस्या से जूझे, अब खाने की दुश्वारी से गुजरेंगे। सऊदी हुकूमत ने अचानक फरमान जारी करते हुए हरम शरीफ के तीन किमी के दायरे में पड़ने वाले होटलों से गैस स्टोव हटा लिए हैं। ग्रीन कैटेगरी के आजमीन खाना नहीं बना सकेंगे। इससे परहेजी खाना खाने वाले बुजुर्ग हजयात्रियों को खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


हज कमेटी की ओर से हजयात्रा पर जाने वाले भारतीय हजयात्रियों को वहां के होटलों में किचन की सुविधा मिलती है। वह खुद खाना बना सकते हैं। ये सुविधा दूसरे देशों को नहीं मिलती है। लेकिन दो दिन पहले सऊदी हुकूमत ने अचानक व्यवस्था बदल दी। इससे हिंदुस्तान के हजयात्रियों के सामने एक और समस्या खड़ी हो गई है। हरम शरीफ के तीन किमी के दायरे में आने वाले होटलोेें में वहां के सिविल डिफेंस से खाना बनाने पर पाबंदी लगा दी है।

इसके चलते होटलों से गैस स्टोव हटा लिए गए हैं। ग्रीन कैटेगरी के भारतीय हजयात्री खाना बनाकर नहीं खा सकेंगे। इससे सबसे अधिक बुजुर्ग आजमीनों को दिक्कत रही है। हालांकि अजीजिया कैटेगरी के हजयात्रियों को ये सुविधा मिल रही है। वहीं शुरुआती दौर में गए हजयात्रियों को सिम कार्ड के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


आजमीनों को हज कमेटी ओर से सिम नहीं दिया गया है। घंटों कतार में खड़े होकर आजमीनों को खुद मिस कार्ड खरीदना पड़ा। हज ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि सऊदी अरब की सिविल डिफेंस ने हरम शरीफ के तीन किमी के अंदर होटलों में खाना बनाने पर पाबंदी लगा दी है। हालांकि हज कमेटी इंडिया की वहां की हुकूमत से बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि भारतीय हजयात्रियों को खाना बनाने की इजाजत मिल जाए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें