फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगरी पहुंचे संभल के छात्र, रविवार को आ जाएंगे भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। यूक्रेन से छात्रों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है। संभल के चार छात्रों ने हंगरी के एयरपोर्ट पहुंचकर परिजनों को जब यह जानकारी दी तो उन्होंने राहत महसूस की है। रविवार की सुबह में छात्र भारत पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार की रात (भारतीय समयानुसार) करीब आठ बजे संभल के गांव राया बुजुर्ग निवासी अबुल बरकात ने अपने भाई अबुल हसनान को बताया कि उन्हें और उनके तीन साथियों को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से यूक्त्रस्ेन से हंगरी भेज दिया गया है। वह अब हंगरी के एयरपोर्ट पर हैं। भारतीय समयानुसार शनिवार रात 12 बजे हंगरी से भारत के लिए फ्लाइट उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट करीब आठ घंटे में भारत पहुंच जाएगी। इस जानकारी के बाद परिजनों में खुशी है।
परिजनों ने बताया कि अबुल बरकात यूक्रेन की ऊजहोरोद राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं। उनके साथ पढ़ने वाले छात्र संभल के गांव रूकनुद्दीन सराय निवासी मोहम्मद फैजान अशरफ गांव सदीरनपुर निवासी साकिब और मोहम्मद फिरोज भी आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन से लगाई गुहार
संभल। गांव परियावली निवासी शुऐब का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह कह रहे हैं कि जिलाधिकारी संभल राज्य सरकार से वार्ता कर हमें भारत लाने की व्यवस्था कराएं। यूक्रेन के हालात बेहद खराब हैं। शुऐब वीडियो में बता रहे हैं कि जब हवाई जहाज की आवाज आती है तो उन्हें लगता है कि हमला होने वाला है। जितने भी छात्र वहां हॉस्टल में मौजूद हैं। सभी दहशत में हैं। छात्र ने भावुक अपील करते हुए कहा कि यूक्रेन में हम परेशान हैं और भारत में हमारे परिजन परेशान हैं। शुऐब ऊजहोरोद के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें