फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: परीक्षा केंद्रों से लेकर स्ट्रांग रूम तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। 23 अगस्त से शुरू होने वाली पुलिस भर्ती की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। साथ ही परीक्षा केंद्रों से लेकर स्ट्रांग रूम तक सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को डीआईजी मुनिराज जी ने परीक्षा केंद्रों और स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। साथ ही अफसरों से भी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा को नकल विहीन कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा लोकसभा चुनाव-2024 से पहले हुई थी, लेकिन पेपर लीक के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव के बाद पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने का निर्णय लिया था। पुलिस भर्ती परीक्षा 23 से 31 अगस्त तक होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में जिले में कुल 35 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।
इसमें एक पाली में करीब 3500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। एक दिन में सात हजार अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा नकलविहीन बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली हैं। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा दो-दो बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और दो-दो परीक्षा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ सेक्टर मजिस्टे्रट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को डीआईजी मुनिराज जी ने रामपुर पहुंचकर परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए कैमरों को देखा। साथ ही स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के साथ ही सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रखने के आदेश दिए। इस दौरान एसपी विद्या सागर मिश्र, एएसपी अतुल श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले पुलिस लाइन में भी उन्होंने अफसरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें