फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में आंधी-तूफान: पेड़ और खंभे गिरे, ई रिक्शा-कारें क्षतिग्रस्त, यातायात और बिजली व्यवस्था प्रभावित

Tue, 07 Apr 2026 08:08 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में आंधी के बीच कई पेड़ गिर गए। इससे बिजली के पोल टूटकर वाहनों पर गिर गए। बारिश के चलते तापमान गिर गया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में ई रिक्शा और कारों में गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में आए अचानक आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं के चलते मानसरोवर और शास्त्री नगर कॉलोनी में कई पेड़ गिर गए। इनकी चपेट में आकर कुछ कारें और बैटरी रिक्शा दब गए।

विज्ञापन


तूफान की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक बिजली के खंभे भी टूट गए। इससे इलाके की विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई। वहीं, दिल्ली रोड पर बारिश के बीच राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

आंधी के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हो गया। कई इलाकों में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें हालात को सामान्य करने में जुटी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें