फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंतीपुर में मकान के सामने सिगरेट पीने से रोका तो किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर में सोमवार रात मकान के सामने सिगरेट पीने से रोकने पर युवक भड़क गए। उन्होंने गृहस्वामी की पिटाई की। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर घर पर पथराव कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करि लया है।
विज्ञापन

जयंतीपुर पुरानी आबादी में पॉलिश कारीगर ओम प्रकाश का मकान है। ओम प्रकाश की पत्नी किरण ने बताया कि सोमवार रात उनके मकान के सामने दो युवक सिगरेट पी रहे थे। इसी दौरान वहां ओम प्रकाश पहुंच गए। उन्होंने दोनों युवकों से मकान के सामने गिसरेट पीने से रोका और दोनों से वहां से चले जाने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर युवक भड़क गए। उन्होंने ओम प्रकाश के साथ मारपीट की। उसे सड़क पर गिराकर पीटा। जिसमें वह घायल हो गय। शोर शराबा होने पर ओम प्रकाश की पत्नी किरण व बेटे और बेटियां भी बाहर आ गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।
आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी अपने साथियों के साथ आ गए। उन्होंने ओम प्रकाश के घर पर पथराव किया। परिजनों के साथ मारपीट की। घर में मौजूद ओमप्रकाश के रिश्तेदारों से अभद्रता व मारपीट की गई। इसी दौरान परिजनों ने यूपी 112 प कॉल कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दो युवकों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी भी फोर्स लेकर पहुंच गए। इसके बाद घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। सीओ इंदु सिद्घार्थ ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें