फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चित भूरा हत्या कांड में तत्कालीन एसडीएम के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुंदरकी के छह साल पुराने भूरा हत्या कांड में तत्कालीन एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को कोर्ट पहुंचकर बयान दर्ज कराए। हत्याकांड की सुनवाई जिला जज की अदालत में चल रही है। संतोष कुमार सिंह वर्तमान में बरेली में एडीएम फाइनेंस पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

कुंदरकी थाने में तीन फरवरी 2016 को शबाबुल पुत्र शाहिद निवासी मिलक सीकरी ने अपने भाई भूरा की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया था कि उसका भाई भूरा 19 जनवरी 2016 को बाजार गया था, इसके बाद घर नहीं लौटा। काफी तलाशने के बाद भी नहीं उसका कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद मुकदमे की तफ्तीश के दौरान गालिब नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। जिसकी शिनाख्त पर गांव के पास ही भूरा की लाश खेत में दबी मिली थी। इस मामले में तत्कालीन एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने लाश का पंचनामा किया था। इस मुकदमे की सुनवाई जनपद न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार की अदालत में की जा रही है । जिसमें अब तक नौ गवाह पेश हो चुके हैं। जिला शासकीय अधिवक्ता नितिन गुप्ता एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को बरेली से एडीएम फाइनेंस संतोष कुमार सिंह को तलब किया गया था। जो तत्कालीन एसडीएम थे उस समय उन्होंने ही लाश का पंचनामा कराया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें