फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष को घर में घुसकर धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता ने मझोला थाने में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने बताया कि आरोपी ने पहले उनके साथ फोन पर अभद्रता की और फिर घर आकर धमकाया है। आरोप है कि आरोपियों ने उनके केयर टेकर और नौकरानी के साथ भी अभद्रता की है। इतना नहीं आरोपी धमका रहे थे कि लोग मर रहे हैं और ये लोग घरों में बैठकर वेबिनार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के बुद्घि विहार में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता का आवास है। उन्होंने मझोला थाने में वीरेंद्र यादव और संजीव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने बताया कि बुधवार शाम चार बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने नाम वीरेंद्र यादव बताया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि लोग कोरोना से मर रहे हैं और सरकार और नेता मंत्री क्या कर रहे हैं। सब अपने घरों में बैठे हैं। भाजपा नेता और आरएसएस के पदाधिकारियों को भी बुरा भला कहा। इसके बाद कॉल कट गई। बुधवार शाम साढ़े छह बजे एक लड़का उनके आवास के गेट पर पहुंचा और अंदर घुसने लगा। केयर टेकर ने उसे अंदर आने से रोकने की कोशिश की तो भड़क गया और नाम संजीव बताने लगा। इसके बाद उसने कहा कि डॉ. विशेष गुप्ता से वीरेंद्र यादव मिलना चाहते हैं। आरोप है कि इसी बीच वीरेंद्र यादव भी कार से उतर आया और हथियार लेकर घर में घुस आया। डॉ. विशेष गुप्ता ने बताया कि वह उस समय वेबिनार में मौजूद थे। उन्होंने गेट पर शोर शराबा सुना तो बाहर निकल आए। उन्होंने दोनों से घर से बाहर जाने को कहा तो आरोपी मारपीट की कोशिश करने लगे। मेड ने बचाने का प्रयास किया तो उससे भी अभद्रता की गई। डा. विशेष गुप्ता के बेटे अपने कमरे से बाहर आए तो दोनों आरोपी धमकी देकर कार में बैठकर भाग गए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। डा. विशेष गुप्ता ने बताया कि आरोपी की फेसबुक आईडी से पता चला कि वह खुद का भाजपा नेता बता रहा है। मझोला थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र यादव और उसके साथी संजीव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें