फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लहसुन भी सुरक्षित नहीं: किसान के घर का ताला तोड़कर घुसे चोर, लहसुन के साथ-साथ ले गए सिलिंडर

Wed, 26 Jun 2024 12:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मसवासी (रामपुर)

सार

किसान फैक्टरी में काम करने गया था, जबकि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। इसके चलते वह घर पर ताला डालकर गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के मसवासी क्षेत्र के रहमतगंज गांव में चोरों ने किसान के घर का ताला तोड़ दो कट्टे लहसुन व गैस सिलिंडर चोरी कर लिया। घटना के समय गृह स्वामी और उसका परिवार मौजूद नहीं था। वापस आम पर उसने चौकी पुलिस को तहरीर देदी, लेकिन पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव रहमतगंज निवासी किसान सूरज ने चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया की सोमवार को वह घर से फैक्टरी में काम करने गया था, जबकि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। इसके चलते वह घर पर ताला डालकर गया था। देर शाम जब वह घर वापस आया तो घर में लगा ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन

घर के अंदर जाकर देखा तो लहसुन के दो कट्टे और गैस का सिलिंडर गायब था। आसपास तलाश करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली तब वह चौकी पहुंचा और पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस में घटना स्थल का मुआयना किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें