फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजापति नामंजूर, मुस्लिम चेहरे को लड़ाएंगे चुनाव

Sat, 16 Jul 2016 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
मेयर उप चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महापौर उप चुनाव में ऐन वक्त पर पार्टी के सिंबल के साथ नामांकन कराकर सपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति ने सपा नेताओं को चौंका दिया। नामांकन का वक्त खत्म होने से महज 15 मिनट पहले पहुंचे राजकुमार प्रजापति ने जब सपा का सिंबल उप जिला निर्वाचन अधिकारी की टेबल पर रखा तो टिकट के बाकी दावेदार सकते में आ गए। सुबह से चर्चा थी कि पार्टी किसी को सिंबल नहीं देगी।
विज्ञापन


उधर, राजकुमार को सिंबल मिलने के बाद बाकी दावेदारों ने खुलेआम बगावत का ऐलान कर दिया है। सपा नेताओं का दो टूक कहना है कि राजकुमार कतई मंजूर नहीं, मुस्लिम चेहरे को टिकट दो नहीं तो हम अपना अलग प्रत्याशी लड़ाएंगे। 

राजकुमार प्रजापति को पार्टी का सिंबल मिलने की बात जैसे ही टिकट के बाकी दावेदारों को मिली नेताओं के इकट्ठा होने का सिलसिला शुरू हो गया। जिगर कालोनी में सारे दावेदारों की बैठक हुई और तय हुआ कि राजकुमार प्रजापति का विरोध किया जाएगा। मेयर पद पर नामांकन कराने वाले कैसर अली कुद्दूसी ने कहा कि प्रजापति ने उनके साथ धोखा किया है। टिकट फाइनल होने के बावजूद उन्हें सिंबल नहीं दिया। बोले, मुख्यालय से ब्लैंक सिंबल आया था। जिसमें गलत ढंग से राजकुमार ने अपना नाम भर लिया।
विज्ञापन


दूसरे दावेदार जावेद अंसारी ने कहा कि वह सपा के बुनियादी सिपाही है। प्रत्याशी बदला जाए। उनके बीच से किसी को उम्मीदवार बनाया जाए। विनोद गुंबर ने कहा कि सिंबल फर्जी है। इसकी जांच कराई जाए। लखनऊ से सिंबल ब्लैंक भेजा गया था। महानगर अध्यक्ष का पैनल में नाम नहीं था। टिकट के दावेदार शोएब पाशा ने कहा कि यह निर्णय पार्टी हित में नहीं है। इस टिकट का प्रभाव आगामी विधानसभा चुनाव में पड़ेगा।


बागी आपसी सहमति से उतारेंगे प्रत्याशी
मुरादाबाद। टिकट की दौड़ में शामिल दावेदारों को हाईकमान के अगले कदम का  इंतजार है। दावेदारों ने साफ तौर पर कह दिया है कि वे राजकुमार प्रजापति को चुनाव नहीं लड़ाएंगे। अगर हाईकमान ने उनकी नहीं सुनी तो वे आपसी सहमति के बाद अपने बीच के किसी को प्रत्याशी चुनाव में उतारेेंगे और मिलकर चुनाव लड़ाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें