सपाइयों से सांसद आजम खां की मुलाकात कराने वाले पुलिस कर्मियों की जानकारी तलब कर ली गई है। इस बारे में पूछा गया कि 29 फरवरी को अदालत परिसर के गेट पर किन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी थी और उन्होंने किस वजह से सपाइयों को कोर्ट परिसर में आजम खां के पास जाने दिया।
नए एसपी शगुन गौतम ने भी मीटिंग के दौरान पूछा है कि उस दिन गेट पर किस-किस की ड्यूटी थी और गेट के पास जाम की स्थिति क्यों थी। अधिकारी इस मामले को लेकर इसलिए गंभीर हैं कि इसकी गूंज शासन तक पहुंच गई है। इस मामले में पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
रामपुर के नए एसपी शगुन गौतम ने कहा कि सांसद आजम खां की कोर्ट में पेशी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। कोर्ट परिसर के पास अनावश्यक रूप से भीड़ नहीं जमा होने की जाएगी।