फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम हमारे नेता,अखिलेश नहीं -मुकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा होकर रामपुर पहुंचे सपा नेता आजम खां से मिलने के लिए शनिवार को उनके आवास पर नेताओं की भीड़ लगी रही। सुबह बिजनौर के पूर्व विधायक और मेरठ से प्रदेश अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश सिद्धार्थ अपने समर्थकों के साथ आजम खां से मिलने पहुंचे। इस बीच मीडिया से बातचीत के दौरान मुकेश सिद्धार्थ ने कहा कि अखिलेश यादव हमारे नेता नहीं हैं। हमारे नेता मुलायम सिंह यादव हैं।
विज्ञापन

शनिवार को तमाम नेता सपा नेता आजम खां से मिलने पहुंचे। सुबह 10 बजकर 22 मिनट पर बिजनौर के पूर्व विधायक नईम उल हसन पहुंच गए। इसके बाद उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश सिद्धार्थ भी अपने समर्थकों के साथ आजम खां के घर आ गए। सभी नेता आजम खां के आवास स्थित बैठक में बैठ गए। दोपहर करीब बारह बजे कोर्ट जाते समय आजम खां ने इन नेताओं से मुलाकात की। नेताओं व समर्थकों ने उनके घर से बाहर निकलते ही फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। आजम खां भी गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं से मिले और उनका हालचाल जाना। इसके बाद आजम खां कोर्ट के लिए रवाना हो गए। इस बीच मीडिया से बातचीत करते हुए मुकेश सिद्धार्थ ने कहा कि आजम खां से आखिरी मुलाकात उनके जेल जाने से पहले हुई थी। यह बड़ी खुशी की बात है कि आजम खां जेल से बाहर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि आजम खां के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे फर्जी हैं। अखिलेश यादव को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हमारे नेता नहीं हैं। हमारे नेता मुलायम सिंह हैं। हम मुलायम और आजमवादी हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जमीनी नेता नहीं हैं। वो सिर्फ कार में घूमते हैं। उन्होंने कोई आंदोलन नहीं किया। कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट पार्टी के नेताओं को न देकर माफिया को दिया गया। यदि वे जमीनी नेता होते, तो निश्चित रूप से प्रदेश में सपा की सरकार बनती। उन्होंने कहा कि यदि आजम खां पार्टी से चले जाते हैं, तो सपा पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। पार्टी की जो नींव टिकी है, वह आजम खां और मुलायम सिंह के ऊपर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें