फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी की जीत को लेकर सपा-कांग्रेस प्रत्याशी आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर विधानसभा सीट पर चुनाव भले ही भाजपा प्रत्याशी ने जीत लिया है, लेकिन उनकी जीत को लेकर सपा और कांग्रेस प्रत्याशी आमने-सामने आ गए हैं। दोनों एक दूसरे पर भाजपा प्रत्याशी से सांठगांठ का आरोप-प्रत्यारोप भी लगाने लगे हैं। जिसके बाद से शहर की सियासत गर्माने लगी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में मुरादाबाद शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी रितेश गुप्ता कड़े मुकाबले के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के हाजी यूसुफ अंसारी को 782 मतों के अंतर से शिकस्त देने में कामयाब हो गए।
शनिवार को सपा प्रत्याशी हाजी यूसुफ अंसारी के बयान का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो में उन्होंने कहा कि मतगणना में कुछ गड़बड़ी की गई है, जिसके लिए वह हाईकोर्ट जाएंगे। वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को उन्होंने अपने कैंप कार्यालय पर मीडिया के लोगों को शहर सीट पर कैसे जीती भाजपा बताने के लिए बुलाया और फिर मीडिया के सामने सपा प्रत्याशी पर भाजपा प्रत्याशी से गुप्त समझौता कर शहर की 1.46 लाख मतदाताओं से भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा डाला। इसकी जानकारी होने पर सपा प्रत्याशी यूसुफ अंसारी ने भी पलटवार किया और कांग्रेस के रिजवान पर भाजपा को जिताने के लिए चुनाव लड़ने और कौम के लोगों को गुमराह करने तक का आरोप लगा डाला। दोनों दलों के इन नेताओं के एक दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप प्रत्यारोप को लेकर जिले की सियासत गर्माने लगी है।
विज्ञापन

मुझे जानकारी मिली है कि चुनाव परिणाम की घोषणा से पहले भाजपा प्रत्याशी रितेश गुप्ता व सपा प्रत्याशी यूसुफ अंसारी के बीच पर्दे के पीछे दस मिनट से अधिक समय तक बात हुई। उसके बाद सपा प्रत्याशी ने डीएम से मतगणना से मुतमईन होने पर अपनी सहमति जताई। बाहर आकर मीडिया से भी कोई आरोप नहीं लगाया। भाजपा-सपा प्रत्याशी में गुप्त समझौते का खुलासा होने के बाद शहर की जनता को जवाब देने से बचने के लिए यूसुफ अब मतगणना में गड़बड़ी होने और उसके खिलाफ हाईकोर्ट जाने की बात कह रहे हैं। यूसुफ अंसारी व उनके एक सहयोगी का जमीन की कब्जेदारी को लेकर कुछ विवाद है। जिसमें जांच शुरू हो गई है। इसी से भयभीत होकर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी से समझौता किया। ऐसा कर उन्होंने शहर की 1.46 लाख मतदाता के साथ धोखा और उनका अपमान किया है। यूसुफ बताए कि अगर मतगणना में गड़बड़ी थी तो उसी दिन विरोध क्यो नहीं किया।
रिजवान कुरैशी, पराजित कांग्रेस प्रत्याशी
जो लोग मेरे पर भाजपा से मिलने का आरोप लगा रहे हैं वह खुद भाजपा को जिताने के लिए चुनाव लड़ते हैं। यह पूरा शहर जान चुका है। मेरे खिलाफ न तो कहीं कोई मुकदमा है न कोई जांच चल रही है। आरोप लगाने वाले रिजवान कुरैशी चुनाव आयोग की वेबसाइट खोल कर अपना शपथपत्र और मेरा शपथपत्र देख लें, स्पष्ट हो जाएगा। कुछ लोग वोट कटवा की भूमिका के रूप में आते हैं। कौम के लोगों को बरगलाने का काम करते हैं। शहर की जनता उनसे सवाल न करें इसके लिए वह मुझ पर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। अगर वह भाजपा के हमदर्द नहीं हैं तो बताए कि अगर मैं अपनी हार के खिलाफ हाईकोर्ट जाने की बात कह रहा हूं तो कांग्रेस प्रत्याशी को इससे क्या परेशानी हो रही है। इससे परेशान तो भाजपा प्रत्याशी को होना चाहिए।
विज्ञापन

यूसुफ अंसारी, पूर्व विधायक एवं पराजित सपा प्रत्याशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें