फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने पुकारा- सिद्धार्थ केक काटो वह ट्रैक्टर से दबकर मर चुका था

Sun, 27 Nov 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
सिद्धार्थ - फोटो : फाइल ‌चित्र
विज्ञापन
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के काजीपुरा में जन्म दिन पर सात साल के मासूम की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई। मां-बाप घर में पार्टी की तैयारी कर रहे थे। मासूम केक काटने के लिए अपने साथियों को बुलाने जा रहा था। इसी दौरान अनाड़ी चालक ने  ट्रैक्टर चला दिया।
विज्ञापन


बच्चा ट्रैक्टर और दीवार के बीच फंसकर बुरी तरह से घायल हो गया। इस हादसे से परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन बच्चे को लेकर कॉसमॉस अस्पताल पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

काजीपुरा निवासी कार चालक मनोज कुमार के सात साल के बेटे सिद्धार्थ का शुक्रवार को जन्म दिन था। मनोज और उसकी पत्नी ममता इकलौते बेट के जन्म को धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे थे। जबकि केक काटने की तैयारी शुरू हो गई थी। आस पड़ोस के लोग के अलावा रिश्तेदार भी मनोज के घर जुटे थे।
विज्ञापन


जबकि कुछ रिश्तेदार आने ही वाले थे। इसी बीच सिद्घार्थ अपने साथियों को बुलाने के लिए घर से बाहर आया। जबकि पास में ही नानक सिंह अपने ट्रैक्टर में तेल डाल रहा था। चॉबी ट्रैक्टर में लगी थी। इसी बीच अनाड़ी मोनू पुत्र तेजराम ने ट्रैक्टर ने स्टार्ट कर दिया। ट्रैक्टर तेजी से दौड़ा और दीवार में घुस गया।

ट्रैक्टर के साथ घिसटता हुआ सिद्धार्थ  भी दीवार में फंसकर खामोश हो चुका था। परिजनों और पड़ोसियों ने मासूम को बाहर निकाला। इसी बीच नानक सिंह और मोनू भाग गए। परिजन बच्चे को लेकर कॉसमॉस अस्पताल पहुंचे। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें