फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने डांस करने पर टोका तो युवती ने लगाया फंदा, मौत

Sun, 27 Nov 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
फांसी - फोटो : social media
विज्ञापन
पिता ने बेटी को एक समारोह में डांस करते देखा तो टोक दिया। पिता की बात युवती को इतनी चुभी कि उसने घर जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। घर वालों ने आनन फानन में अंतिम संस्कार करदिया, लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती की अस्थियां कब्जे में ले ली हैं। 
विज्ञापन


कोतवाली के नगला कमाल आजमपुर गांव में रनवीर सिंह के यहां बेटे का जन्म हुआ था। रनवीर सिंह के घर शुक्रवार शाम गाने बजाने का कार्यक्रम चल रहा था। मोहल्ले की और रिश्तेदार कुछ युवतियां खुशी में गाने पर डांस कर रही थीं।

मोहल्ले के ही विजय सिंह जाटव की 18 वर्षीय बेटी शशि भी इस समारोह में शामिल होने गई। इसी दौरान शशि के पिता विजय सिंह जब खुशी समारोह के पास से होकर गुजरे और अपनी बेटी को डांस करते देख लिया।
विज्ञापन


बताते हैं कि शाम साढ़े पांच बजे जब युवती अपने घर पहुंची तब पिता ने उसे डांट कर आगे कभी भी ऐसे किसी समारोह में न जाने और डांस न करने की हिदायत दी। शुक्रवार रात विजय सिंह की पत्नी प्रेमवती अपने मायके चंदौसी नगर में गई थी। 

घर पर उसकी बेटी शशि के अलावा दो छोटी अन्य बेटियां मनी और शिखा, छोटा बेटा गुलाब सिंह था। रात को लगभग नौ बजे खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। 
तड़के करीब पांच बजे जब विजय सिंह और अन्य बच्चे उठे तब शशि को घर के बरामदे की छत में फंदे पर लटकते हुए देखा।

परिजनों ने आनन फानन में शशि को उतार लिया। मोहल्ले वालों को परिजनों नेबताया कि अचानक उसके सीने में दर्द हुआ और उल्टी आई तभी उसकी मौत हो गई। हालांकि दबी जुबान मोहल्ले के लोगों में यही चर्चा रही कि गुस्साए पिता की डांट से क्षुब्ध होकर ही शशि ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

शनिवार सुबह दस बजे शशि का आनन-फानन में गांव के ही श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया गया। किसी ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि पिता ने ही अपनी बेटी को गला घाेंटकर मार दिया है। अपराह्न पुलिस नगला कमाल आजमपुर गांव के श्मशान में पहुंची और अस्थियां लेकर चली आई। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें