फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फौजी ने सिपाही बनवाने का दिया झांसा... महिला होमगार्ड से की हैवानियत; बोला- शिकायत की तेरी हत्या कर दूंगा

Sun, 14 Jan 2024 01:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में एक महिला होमगार्ड ने फौजी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि फौजी ने सिपाही बनवाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया और फिर वीडियो बना ली। आरोप है कि फौजी ने कहा कि अगर शिकायत करेगी तो तेरी हत्या कर दूंगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके में रहने वाली एक होमगार्ड ने फौजी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। जिसमें पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे सिपाही बनवाने का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ा ली थीं। इसके बाद आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली।
विज्ञापन


पीड़ित होमगार्ड ने बताया कि बरेली के सुभाष नगर निवासी रामवीर सिंह मझोला के शाहपुर तिगरी में रहता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात रामवीर से हो गई थी। रामवीर ने खुद को फौजी बताया था। आरोपी ने होमगार्ड से कहा था कि यूपी में सिपाही पद पर भर्ती निकलने वाली हैं। 

अधिकारियों से उसकी अच्छी जान पहचान है। वह उसे सिपाही बनवा देगा। इसके अलावा आरोपी ने उससे कहा कि मेरी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। वह उससे शादी कर लेगा। आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली। 
विज्ञापन


आरोपी ने दवाइयां खिलाकर गर्भपात भी करा दिया। इसी बीच उसे पता चला कि रामवीर के दो बच्चे हैं और पत्नी भी जिंदा है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी 18 दिसंबर की शाम आरोपी पीड़िता के घर घुस गया और उसके साथ मारपीट की। 
विज्ञापन

उसे धमकी दी कि कहीं शिकायत करेगी तो तेरी हत्या कर दूंगा। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें