फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैटेलाइट में कैद हुईं धुआं उठतीं तस्वीरें, जांच को पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सैटेलाइट के माध्यम से धुआं दिखाई देने पर मौके पर तुरंत टीम पहुंच गई। पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद प्रशासन सख्त है। शुक्रवार को भी ऐसा मामला आने पर टीम पहुंची, लेकिन धुआं पराली के जलने से उठा या कूड़ा जलाने से यह स्पष्ट नहीं हो सका। जिले में इससे पहले भी ऐसे पांच मामले सामने आ चुके हैं। इनमें एक भी मामला पराली जलाने का नहीं है।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पराली जलाने पर पाबंदी है। जिसके क्रम में जिला प्रशासन ने इस बाबत पहले ही सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। पराली जलाने की घटना को रोकने के लिए लेखपाल से लेकर प्रधान तक की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। इसी बीच शुक्रवार को सैटेलाइट में बिलारी के मनकोला क्षेत्र में धुआं उठने की तस्वीरें कैद हुईं। इसकी सूचना जिला प्रशासन को भेजी गई। सूचना पर उपनिदेशक कृषि सीएल यादव ने टीम को जांच के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी सैटेलाइट में पांच ऐसे मामले सामने आए जिनमें धुआं उठता मिला। मौके पर पहुंचने पर पता लगा कि किसानों ने कूड़ा करकट जलाया था। शुक्रवार को सूचना मिलने पर टीम भेजी थी। धुआं कूड़ा करकट का था या पराली का यह स्पष्ट नहीं है। टीम जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें