फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छह वर्षीय बच्ची पर कुत्तों का हमला, घायल

Tue, 13 Oct 2026 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी। क्षेत्र के गुलरिया माफी गांव में कुत्तों ने रविवार शाम को एक छह वर्षीय बच्ची अनाबिया पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है। अनाबिया को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन




परिजनों के अनुसार, अनाबिया रविवार शाम को घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची के कान, गाल और हाथ घायल हुए हैं। घायल बच्ची को परिजन तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिलारी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में भय का माहौल और गहरा गया है। गांव में कुत्तों के लगातार हमलों के कारण दहशत का माहौल बना हुआ है। परिजनों को बच्चों को घर से बाहर भेजने में डर लगता है। ग्रामीणों में कुत्तों के आतंक को लेकर गहरी चिंता है। इस स्थिति से निपटने के लिए ग्रामीण समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।




गुलरिया माफी गांव में कुत्तों के हमले की यह अकेली घटना नहीं है। अब तक इन कुत्तों ने तीन बच्चों सहित कुल पांच लोगों को घायल किया है। इनमें मस्जिद से नमाज पढ़कर निकल रहे इदरीश भी शामिल हैं। उन पर भी कुत्तों ने हमला किया था। चार वर्षीय अमान अहमद और दो अन्य लोग भी इन कुत्तों के शिकार बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें