फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : बारिश के साथ बदलते मौसम में बढ़ा डेंगू, जिले में छह मरीजों की हुई पुष्टि

Tue, 14 Sep 2021 02:30 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

बारिश के साथ बदलते मौसम में डेंगू का दायरा बढ़ने लगा है। सोमवार को जिले में छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें दो मरीज अमरोहा और रामपुर के रहने वाले हैं। जिले में आठ दिनों में डेंगू के 19 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के बाद जल जनित और मच्छर जनित बीमारियों ने पांव पसारने शुरू कर दिए। पहले वायरल का प्रकोप बढ़ा। अब डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड के मरीज सामने आने लगे हैं। जांच का दायरा बढ़ने पर डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन


पिछले आठ दिनों से जिले में लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। शहर के करीब आठ मोहल्लों में डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। ये डेंगू के मरीज शहर के मिलन विहार, मैनाठेर, चक्कर की मिलक, राज आश्रम कॉलोनी, लोकोशेड के रहने वाले हैं।

बारिश के साथ बदलते मौसम में डेंगू का दायरा बढ़ने लगा है। सोमवार को जिले में छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें दो मरीज अमरोहा और रामपुर के रहने वाले हैं। जिले में आठ दिनों में डेंगू के 19 मरीज मिल चुके हैं।एक महिला समेत छह लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन मरीजों में डेंगू की पुष्टि जिला अस्पताल और निजी लैब की जांच हुई है।
विज्ञापन

 

वहीं अमरोहा और रामपुर के एक-एक केस हैं। जिले में आठ दिनों में डेंगू के मरीजों की संख्या 19 पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि जिले में डेंगू के छह और मरीज मिले हैं। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अपने घर के आसपास साफ सफाई रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें